पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर को लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहु गैंग के नाम पर ₹50 करोड़ की रंगदारी (फिरौती) मांगने और जान से मारने की धमकी मिली है 

पूर्व महापौर ने बताया कि विदेशी नंबर से कॉल एजाज ढेबर के निजी मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहु गैंग का सदस्य बताते हुए एक हफ्ते के भीतर ₹50 करोड़ की मांग की है। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने और बड़ा नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।


इस घटना के बाद एजाज ढेबर ने रायपुर के कोतवाली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।


पुलिस की साइबर टीम फिलहाल उन विदेशी नंबरों की तकनीकी जांच (Technical Investigation) कर रही है जिससे यह कॉल आई थी।





0/Post a Comment/Comments