भिलाई में PG में घुसकर 20 वर्षीय युवती की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

 भिलाई, 10 जुलाई। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। राम नगर स्थित एक पीजी (PG) में रह रही 20 वर्षीय युवती की अज्ञात आरोपी ने कमरे में घुसकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मृतका की पहचान खुशी साहू (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी। वह वैशाली नगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में काम करती थी और राम नगर के एक पीजी में रह रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि घटना के समय खुशी की रूममेट नहाने के लिए बाथरूम में गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपी पीजी में घुसा और खुशी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जब रूममेट नहाकर बाहर आई तो उसने खुशी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने तत्काल मकान मालिक को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

0/Post a Comment/Comments