370 बिरयानी विवाद पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने मांगी माफी, बोले – "मैं इस नफरत का हकदार हूं"

 नई दिल्ली: स्टैंड-अप कॉमेडियन Pranit More ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए '₹370 बिरयानी' विवाद को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। विवादित वीडियो में एक ऑडियंस सदस्य द्वारा महिला को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंसते नजर आने के बाद प्रणीत मोरे को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।


माफी वीडियो में प्रणीत ने कहा कि शो के दौरान माहौल और दर्शकों की हंसी के बीच वह बह गए और समय रहते उस टिप्पणी का विरोध नहीं कर पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी "जजमेंट की बड़ी गलती" थी और उन्हें उसी वक्त हस्तक्षेप करना चाहिए था।

कॉमेडियन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने विवादित टिप्पणी की, उसे मंच देकर उन्होंने स्थिति को और बढ़ा दिया। उन्होंने सभी आहत लोगों से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि वह अपने कंटेंट और सोच में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Watch pranit More Video

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब गुरुग्राम के एक शो में एक युवक ने डेट के दौरान ₹370 की बिरयानी पर खर्च करने का जिक्र करते हुए महिला के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया गया। 

विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने दूसरी बार माफी जारी करते हुए लोगों से एक और मौका देने की अपील की। वहीं, मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित लोगों को तलब किया गया है।

0/Post a Comment/Comments