रायपुर। राज्य सरकार ने 34 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद वर्षों से दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिल जाएगा, जिससे उन्हें सेवा संबंधी विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे।
जारी आदेश के अनुसार, नियमित किए गए कर्मचारियों को अब निर्धारित वेतनमान, भत्तों तथा अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश जारी होने की खबर मिलते ही कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे उनके हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।
सरकार के इस निर्णय को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, वहीं अन्य कर्मचारियों को भी इससे उम्मीद जगी है कि उनकी मांगों पर भी सकारात्मक विचार किया जा सकता है |

एक टिप्पणी भेजें